Wednesday, 16 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

नारनौल बस स्टैंड पर सफाई कर्मचारी की मौत:बेंच पर लेटे-लेटे तोड़ा दम, सुबह 4 बजे ड्यूटी पर आया था, काम के दौरान हुई घबराहट

INT News16 September 2026 at 04:44 pm

हरियाणा के नारनौल में बस स्टैंड पर कार्यरत एक सफाई कर्मचारी की काम के दौरान ही हृदयगति रुकने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मोहल्ला महल निवासी करीब 54 वर्षीय बंसी लाल हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो के नारनौल बस स्टैंड पर सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता था। वह सुबह करीब चार बजे अपनी ड्यूटी पर आया था। इसके बाद वह काम पर लग गया। काम करते समय जी घबराया परिजनों के अनुसार सुबह काम पर आने के बाद झाड़ू लगाने के बाद उसका जी घबराने लगा। इस पर उसने सुबह करीब आठ बजे चाय की दुकान वाले को बोला कि उसको घबराहट हो रही है, वह उसके लिए चाय बनाकर लाए। बैंच पर ही तोड़ दिया दम जिसके बाद बंसीलाल बस स्टैंड पर बनी बैंच पर लेट गया। चाय वाला जब चाय लेकर आया तो उसने उसको उठाया, मगर वह उठा ही नहीं। इस पर चाय वाले ने रोडवेज के अन्य कर्मचारियों को इसके बारे में बताया। मौके पर पहुंची पुलिस जिसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बंसीलाल को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।