Monday, 14 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पन्ना में 3 घरों से लाखों के जेवर-नकदी चोरी:दीवार तोड़कर घर में घुसे बदमाश; सो रहे परिवार को बाहर से किया बंद

INT News14 September 2026 at 11:36 am

शाहनगर क्षेत्र के देवरी गांव में रविवार-सोमवार दरमियानी सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। बदमाश लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। एक घर में दीवार तोड़कर प्रवेश किया, जबकि दूसरे घर में सो रहे परिवार के कमरे को बाहर से बंद कर चोरी की। घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। तीन घरों को बनाया निशाना चोरों ने गुड्डा चौधरी, क्वारेलाल चौधरी और राजा चौधरी के घरों में चोरी की। बदमाशों ने पेटी और अलमारी के ताले तोड़कर जेवर और नकदी निकाली। एक घर में दीवार तोड़कर अंदर घुसे और दूसरे घर में परिवार के सोते समय कमरे को बाहर से बंद कर दिया। बाहर निकलने की कोशिश की तो दरवाजा मिला बंद राजा चौधरी ने बताया कि रात करीब 1 बजे उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी। उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। चोर उनके घर से सोने की सुतिया, चांदी की पायल, चूड़ियां और नकदी समेत करीब 35 से 40 हजार रुपए का सामान ले गए। दीवार तोड़कर घर में घुसे, 3-4 लाख का सामान चोरी इमरती चौधरी ने बताया कि चोरों ने दीवार तोड़कर उनके घर में प्रवेश किया। इसके बाद पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। उनके मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपए से अधिक है। लॉकेट, चांदी के आभूषण और चूड़ियां भी ले गए गुनिया बाई ने बताया कि चोर उनके घर से सोने का लॉकेट, चांदी के आभूषण और चूड़ियां समेत करीब 3 से 4 लाख रुपए का सामान ले गए। एक ही रात में तीन घरों में चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने गांव में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है।