Monday, 14 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

बाइक सवार दो युवकों ने झपटी महिला की चेन:रेवाड़ी में बावल रोड पर महाराणा प्रपात चौक के पास की वारदात

INT News14 September 2026 at 11:52 am

रेवाड़ी में बावल रोड पर रविवार देर शाम महाराणा प्रताप चौक के पास बाइक सवार दो युवक महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे। पीड़ित महिला ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। महिला ने सोमवार को मॉडल टाउन थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। अचानक पीछे से आकर मारा झपटा जानकारी के अनुसार रेवाड़ी की गुरुटेक सोसायटी निवासी महिला सरोज रविवार को किसी काम से बाजार आई हुई थी। रात करीब साढ़े सात बजे बाइक पर सवार होकर वापस जा रही थी। जब उनकी बाइक बावल रोड पर महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए दो युवक गले से महिला की सोने की चेन झपट ली। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक आरोपी फरार हो गए। आरोपी जल्द किए जाएंगे गिरफ्तार महिला ने बताया कि आरोपी यूपी नंबर की बाइक पर सवार थे। चेन झपटने के बाद जब वह चिल्लाई। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचें। तब तक आरोपी बाइक से फरार हो चुके थे। मॉडल टाउन थाना एसएचओ मनोज कुमार ने कहा कि घटना की लिखित शिकायत मिल चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जांच के बाद केस दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।