Friday, 11 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

मोबाइल चोरी कर अकाउंट से रुपए निकालने वाला अरेस्ट:घर में घुसकर चुराया था फोन, पुलिस अन्य आरोपियों की कर रही तलाश

INT News11 September 2026 at 02:38 pm

पलवल जिले की हसनपुर थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर पैसे निकालने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नंगला कानपुर निवासी मौसिम के रूप में हुई है। हसनपुर थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि 11 अगस्त को नंगला कानपुर निवासी अली मोहम्मद ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसका मोबाइल फोन घर से चोरी हो गया था। अज्ञात चोरों ने चोरी हुए मोबाइल का गलत इस्तेमाल करके उसके बैंक खाते से ऑनलाइन लेनदेन कर पैसे निकाल लिए थे। मामले की जांच के दौरान गांव के ही मौसिम के खिलाफ सबूत मिले, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान अन्य शामिल आरोपियों और चोरी की गई रकम को बरामद करने की कोशिश की जाएगी। उसके अन्य साथियों की पहचान होने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।