Friday, 11 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रतिया में युवक पर हमला करने वाला अरेस्ट:रास्ता रोककर लोहे की रॉड मारी, गोली चलाई, राजस्थान का रहने वाला है आरोपी

INT News11 September 2026 at 02:57 pm

फतेहाबाद जिले की नागपुर पुलिस चौकी टीम ने गांव नागपुर में एक युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में सह-आरोपी मनीष को गिरफ्तार किया है। मनीष कृष्ण धीरवाल बारा चुरु, राजस्थान का रहने वाला है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। नागपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरेंद्रपाल ने बताया कि गुरजिंदर सिंह निवासी गांव नागरपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 16 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने घर से बस स्टैंड जा रहे थे। जब वह गांव में पीर की जगह के पास पहुंचे, तो कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। उन लोगों ने गुरजिंदर सिंह पर गाली दी और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, हमलावरों ने लोहे की कस्सी, रॉड, बल्ली और ईंट के टुकड़ों से उन पर हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। ग्रामीणों को आते देख भागे हमलावर शोर सुनकर जब लोग वहां आने लगे, तो आरोपी मौके से भाग गए। जाते समय उन्होंने गुरजिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी। घायल गुरजिंदर सिंह को इलाज के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। इस घटना को लेकर सदर रतिया थाने में 18 अगस्त 2026 को केस नंबर 187 दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में आगे बढ़ते हुए सह-आरोपी मनीष को पकड़ लिया है। मामले में शामिल दूसरे आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है।