Friday, 11 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर हादसा:सरियों से भरे ट्रक से टकराई चंडीगढ़ नंबर की कार, बाल-बाल बची दो लोगों की जान

INT News11 September 2026 at 02:49 pm

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर धनकोट राउंड अबाउट के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे सरियों से भरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चंडीगढ़ नंबर की इस कार में सवार दो लोग इस भयानक टक्कर के बाद भी पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली खरोंचें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार चंडीगढ़ नंबर की थी और उसमें दो लोग सवार थे। यह कार एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से होते हुए दिल्ली की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार धनकोट राउंड अबाउट के समीप पहुंची, तभी आगे चल रहे एक ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। ट्रक में लोहे के भारी सरिए लदे हुए थे। टक्कर के बाद कार का बोनट और अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा। गनीमत यह रही कि सरिए कार के शीशे को तोड़कर अंदर बैठे यात्रियों तक नहीं पहुंचे, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम धनकोट पुलिस चौकी इंचार्ज जगमाल ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों वाहनों को सड़क के बीच से हटवाकर किनारे करवाया, ताकि एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर यातायात बाधित न हो और जाम न लगे। लिखित शिकायत नहीं दी संयोग से कार में सवार दोनों लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि, हादसे में कार काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई है। कार सवार लोगों ने इस मामले में पुलिस को कोई भी लिखित शिकायत नहीं दी है। आपसी सहमति होने के कारण पीड़ितों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। सरियों से भरे वाहन से हो चुकीं मौत राहगीरों का कहना है कि अक्सर इस मार्ग पर भारी वाहन और सरियों से ओवरलोड ट्रक लापरवाही से चलते हैं। कई बार इन ट्रकों के पीछे रिफ्लेक्टर या कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा होता, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों को दूरी का अंदाजा नहीं मिल पाता। कुछ दिन पहले ही बजघेड़ा के पास ई रिक्शा में सरियों की वजह से एक टैक्सी ड्राइवर की मौत हो गई थी।