Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

जालंधर में 120 फुट रोड पर सड़क हादसा:120 फुट रोड पर 'छोटे हाथी' की टक्कर से सामान ले जा रहा परिवार घायल, आरोपी चालक फरार

INT News9 November 2026 at 06:27 am

जालंधर के 120 फुट रोड इलाके में एक बहुत ही सड़क हादसा हो गया। अपने गांव जाने के लिए दिवाली का सामान लेकर जा रहे एक परिवार की मोटरसाइकिल से बनाई गई जुगाड़ रेहड़ी (टैंपू) को एक 'छोटे हाथी' (लोडर वाहन) ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं समेत पूरे परिवार को गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर मारने के बाद आरोपी लोडर चालक मौके पर भीड़ और ट्रैफिक का फायदा उठाकर गाड़ी लेकर फरार हो गया।

कल शाम को हुआ हादसा यह हादसा कल शाम के हुआ। जब यह गरीब परिवार अपने गांव जाने की तैयारी में दिवाली का सामान खरीदकर लौट रहा था। परिवार अपनी टैंपू पर सवार होकर जा रहा था कि अचानक पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार 'छोटे हाथी' ने उन्हें पीछे से हिट कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपू पलट गया और उसमें सवार पूरा परिवार सड़क पर जा गिरा।

आरोपी चालक मौके से भाग निकला हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं दर्द से तड़पने लगे। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए तुरंत परिवार की मदद की। लोगों का कहना है कि सड़क पर बहुत ज्यादा रश और ट्रैफिक था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी चालक वहां से भाग निकला। लोगों ने आरोपी की इस हरकत पर सख्त नाराजगी जताई और कहा कि चालक को गाड़ी रोककर घायलों की मदद करनी चाहिए थी।

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई पीड़ित परिवार ने रोते हुए बताया कि वे बहुत गरीब हैं और उनके पास इलाज तक के पैसे नहीं हैं। हादसे में उनकी सारी खुशियां और त्योहार की तैयारियां पल भर में बिखर गईं। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पुलिस को दे दी गई है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।