Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

दिवाली पर अवैध हथियार के साथ अग्निवीर गिरफ्तार:CIA ने जाखोद खेड़ा से पकड़ा; 32 बोर की पिस्तौल, 2 मैगजीन-12 कारतूस बरामद

INT News9 November 2026 at 06:54 am

हिसार में दिवाली के दिन हिसार पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। CIA मिल गेट की टीम ने गांव जाखोद खेड़ा से आरोपी को 32 बोर की अवैध पिस्तौल, दो मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। आरोपी की पहचान गांव जाखोद खेड़ा निवासी सचिन के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सचिन अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुआ था, लेकिन नौकरी बीच में ही छोड़कर वापस आ गया था। गुप्त सूचना मिली थी CIA मिल गेट प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश के अनुसार, पुलिस टीम अपराध जांच के सिलसिले में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने जाखोद खेड़ा में दबिश देकर सचिन को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। उससे पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि अवैध पिस्तौल कहां से खरीदी थी और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।