world
भारत और कतर ने रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने एवं बढ़ाने के तरीकों पर की चर्चा
INT News10 September 2026 at 10:44 pm

दोहा, 10 सितंबर। कतर में भारत के नए राजदूत श्रीकर रेड्डी ने गुरुवार को विदेश राज्य मंत्री सुल्तान बिन साद अल मुरैखी को अपने नियुक्ति पत्र की प्रति सौंपी और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।