Tuesday, 3 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में नहीं चलेगा बागेश्वर बाबा का राजनीतिक तमाशा: टीएमसी नेता मदन मित्रा

INT News3 November 2026 at 10:17 pm

कोलकाता, 3 नवंबर। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता मदन मित्रा ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में बागेश्वर बाबा को जरूरत से ज्यादा महत्व देने की कोई आवश्यकता नहीं है। मित्रा ने भाजपा की राज्य में स्थिति पर भी सवाल उठाए और दावा किया कि पार्टी की सरकार केवल पांच से छह महीने ही चल पाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास न तो स्पष्ट नीति है और न ही कोई निश्चित दिशा।