समाचार · मध्य प्रदेश
मैहर में बाइक ने मजदूरों को टक्कर मारी, 6 घायल:NH-30 पर हादसा, दो की हालत गंभीर; सेंटरिंग का काम खत्म कर घर लौट रहे थे
मैहर में NH-30 पर पोड़ी के पास मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे बाइक ने पैदल जा रहे मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक समेत छह लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का सिविल अस्पताल मैहर में इलाज चल रहा है। मकान में सेंटरिंग का काम कर लौट रहे थे मजदूर जानकारी के मुताबिक, राजेश साकेत (42), पिता भवानी साकेत, निवासी बराकला, थाना बदेरा और सुरेश कुशवाहा (38), पिता रामदुलारी कुशवाहा, निवासी कल्याणपुर, थाना कोतवाली मैहर अपने साथियों के साथ एक नए मकान में सेंटरिंग का काम पूरा कर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान कन्हवारा की ओर से आ रहे बाइक चालक ऋषि दाहिया (35) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक चालक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राजेश के पैर में गंभीर चोट, सतना रेफर हादसे में ऋषि दाहिया का हाथ टूट गया, जबकि राजेश साकेत के पैर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक इलाज के बाद राजेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सतना भेजा गया। दो अन्य युवकों की बाइक भी फिसली हादसे की सूचना मिलने पर मौके की ओर जा रहे बाइक चालक के दो साथी आशुतोष दहायत (22) और अभय दाहिया (21), निवासी ग्राम करुआ, थाना देहात मैहर की बाइक भी कन्हवारा के पास फिसल गई। दोनों के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। घटना के बाद समाजसेवी छोटू कुशवाहा और उनके साथियों ने ऑटो सहित दूसरे वाहनों की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। सभी का इलाज जारी है।