Tuesday, 3 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दिल्ली रैली में गैरहाजिर 60 पदाधिकारी निलंबित:युवा कांग्रेस ने 9 जिलाध्यक्षों पर भी की कार्रवाई; बड़वानी के आदित्य गोयल शामिल

INT News3 November 2026 at 10:40 pm

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली में हुई महारैली में शामिल नहीं होने पर मध्यप्रदेश के 60 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें 9 जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। बड़वानी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य मोनू गोयल पर भी कार्रवाई की गई है। इन 9 जिलों के अध्यक्षों पर कार्रवाई युवा कांग्रेस हाईकमान के आदेश में मैहर, आगर-मालवा, नीमच, बुरहानपुर, बड़वानी, अनूपपुर, गुना, छतरपुर और भिंड के जिलाध्यक्षों के नाम हैं। आदित्य गोयल बड़वानी के जिलाध्यक्ष हैं। इन जिलाध्यक्षों को अपने-अपने जिले के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली की महारैली में पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वे रैली में शामिल नहीं हुए। प्रदेश स्तर के 60 अन्य पदाधिकारी भी गैरहाजिर रहे। जवाब मांगा, आगे की कार्रवाई के निर्देश युवा कांग्रेस ने रैली में गैरहाजिरी को अनुशासनहीनता मानते हुए पदाधिकारियों को निलंबित किया है। सभी से जवाब मांगा गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री के करीबी आगे की कार्रवाई के लिए प्रदेश नेतृत्व को निर्देश दिए गए हैं। आदित्य गोयल को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन का करीबी माना जाता है।