समाचार · मध्य प्रदेश
देवास में पटाखों की दुकान पर पुलिस का छापा:83 तरह के पटाखे जब्त, कीमत करीब 6 लाख रुपए; FIR दर्ज
INT News3 November 2026 at 10:33 pm
देवास के नयापुरा में मांगीलाल छगनिराम फायरवर्क्स से पुलिस ने करीब 6 लाख रुपए कीमत के 83 तरह के पटाखे जब्त किए। नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने दुकान पर कार्रवाई की और FIR दर्ज की।
थाना प्रभारी आलोक सोनी ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से पटाखे जब्त किए। शुरुआती आकलन में उनकी कीमत करीब 6 लाख रुपए आंकी गई।
पुलिस के मुताबिक, रिहायशी इलाके में पटाखों का कारोबार और भंडारण किया जा रहा था। थाना प्रभारी ने कहा कि नियमों के खिलाफ रिहायशी इलाकों में पटाखों का कारोबार करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।