Tuesday, 3 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पल्सर बाइक ने ठेला सवार दो युवकों को टक्कर मारी:नईगढ़ी के पहरखा गांव के पास हादसा; दोनों के हाथ फ्रैक्चर, रीवा रेफर

INT News3 November 2026 at 10:34 pm

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे पहरखा गांव के पास पल्सर बाइक ने ठेला लेकर घर लौट रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया है। करही बाजार से ठेला लेकर लौट रहे थे युवक मोलई कुशवाहा (42), पिता बलदेव प्रसाद कुशवाहा और मनीष केवट (21), पिता राजधार केवट, दोनों पहरखा गांव के रहने वाले हैं। वे करही बाजार में ठेला लगाकर परिवार का खर्च चलाते हैं। मंगलवार रात दुकान बंद करने के बाद दोनों ठेला लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक चालक ने कथित तौर पर लापरवाही से बाइक चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। दोनों ठेले समेत सड़क पर गिर गए। एक का बायां, दूसरे का दायां हाथ टूटा हादसे में मोलई के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि मनीष के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले जाया गया। केंद्र में पदस्थ डॉक्टर मृत्युंजय कुमार ने बताया कि दोनों का प्राथमिक इलाज किया गया। हाथ में फ्रैक्चर के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया। हादसे के बाद बाइक चालक पल्सर मौके पर छोड़कर भाग गया। घायलों की शिकायत पर नईगढ़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।