national · दिल्ली
मंदिर के पुजारियों से जुड़ी टिप्पणी पर नेहा बोरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग
INT News3 November 2026 at 10:19 pm

नई दिल्ली, 3 नवंबर। सुप्रीम कोर्ट की एक वकील ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ दिल्ली पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आरोप है कि उन्होंने मंदिरों के पुजारियों को महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों से जोड़ते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।