Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

स्कूटी खड़ी करते समय गिरे वकील, मौत:गुना में कार्डियक अटैक आया, जिला कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे

INT News6 November 2026 at 10:28 pm

गुना में एक वकील की कार्डियक अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर 12 बजे वह अपने घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह गश खा कर गिर पड़े। इसके बाद एक व्यक्ति भागकर आता है और उन्हें उठाने की कोशिश करता है। इस पूरी घटना का CCTV भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार एडवोकेट लोकेंद्र श्रीमाल जिला कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। वह एडवोकेट पवन जैन के साथ काम करते थे। गुना के अलावा वह राघौगढ़ कोर्ट में भी प्रैक्टिस कर रहे थे और रोजाना राघौगढ़ जाते थे। परिवार वाले उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। अपने साथी की असामयिक मौत के कारण वकीलों में शोक है। परिजन शव को राघौगढ़ ले गए हैं, वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा।