Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ यात्रियों के लिए खुशखबरी, अमृत भारत एक्सप्रेस अब यहां रुकेगी, जानें रूट और टाइमिंग

INT News6 November 2026 at 10:13 pm

Amrit Bharat Express: ट्रेन से सफर करने वाले अलीगढ़ के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. नई दिल्ली से पटना जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस अब अलीगढ़ जंक्शन पर भी रुकेगी. रेलवे ने इस ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दे दी है. हालांकि, यात्रियों को इस सुविधा का लाभ सिर्फ दो दिनों तक ही मिलेगा. ऐसे में इन तारीखों पर सफर की योजना बना रहे यात्रियों के लिए ट्रेन की टाइमिंग जानना जरूरी है.

6 और 7 नवंबर को अलीगढ़ में रुकेगी ट्रेन

उत्तर रेलवे ने ट्रेन नंबर 22362 नई दिल्ली-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को अलीगढ़ जंक्शन (ALJN) पर अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है. यह व्यवस्था केवल 6 और 7 नवंबर 2026 के लिए लागू रहेगी. इन दोनों दिनों में ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर निर्धारित समय के अनुसार रुकेगी.

रात 9:08 बजे पहुंचेगी, दो मिनट बाद होगी रवाना

रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के मुताबिक, अमृत भारत एक्सप्रेस रात 21:08 बजे यानी 9 बजकर 8 मिनट पर अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी. यहां ट्रेन का ठहराव दो मिनट का होगा. इसके बाद रात 21:10 बजे यानी 9 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन पटना के लिए आगे रवाना हो जाएगी.

रेलवे ने संबंधित मंडलों को दिए निर्देश

इस अस्थायी ठहराव को लेकर उत्तर रेलवे ने सभी संबंधित मंडलों और जोनल रेलवे को सूचना भेज दी है. साथ ही जरूरी निर्देश भी जारी किए गए हैं. यह मंजूरी उत्तर मध्य रेलवे के 6 नवंबर 2026 के पत्र और दिल्ली मंडल के पत्र के आधार पर सक्षम प्राधिकारी ने दी है.

सिर्फ दो दिन मिलेगी ठहराव की सुविधा

अलीगढ़ में अमृत भारत एक्सप्रेस का यह ठहराव स्थायी नहीं है. रेलवे ने फिलहाल सिर्फ 6 और 7 नवंबर के लिए इसकी अनुमति दी है. इसलिए इन तारीखों में सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन के समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए. 7 नवंबर के बाद इस ठहराव की सुविधा जारी रहेगी या नहीं, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Also Read: दिवाली-छठ पर राहत, लखनऊ से गुजरेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, 10 और चलाने की तैयारी, जानें कब से मिलेगी सुविधा