समाचार · महाराष्ट्र
Maharashtra Weather: सुबह बढ़ेगी ठंड, बारिश-आंधी का अलर्ट नहीं; अकवान का कितना असर?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पुणे में तापमान 14 से 30 डिग्री और मुंबई में 18 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दोनों शहरों के लिए 19 नवंबर को बारिश का अलर्ट नहीं है.
नासिक में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है. यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं, नागपुर में तापमान 16-17 डिग्री से 28-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ सकता है. खासकर खुले इलाकों में सुबह का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा
ये भी पढ़ें: Video: भारत-चीन सीमा पर बसे जिस गांव को PM मोदी ने बताया था 'पहला गांव', जानें क्यों घर खाली कर रहे हैं यहां के लोग
सुबह धुंध और ठंड
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सुबह धुंध या धुंधली स्थिति देखने को मिल सकती है. हालांकि, 19 नवंबर को मुंबई, पुणे और नासिक के लिए घने कोहरे का कोई विशेष अलर्ट नहीं है. पुणे और नासिक में आसमान मुख्यतः साफ रहने का पूर्वानुमान है. ऐसे में दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने और तापमान बढ़ने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: हाथ-पैर बांधे, फिर लगा दी आग; कबाड़ कारोबारी को साथियों ने ही जिंदा जलाने की कोशिश की
चक्रवात अकवान का महाराष्ट्र पर कितना असर?
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अकवान का महाराष्ट्र पर 19 नवंबर को कोई बड़ा सीधा असर पड़ने की संभावना नहीं है. तूफान के 20 नवंबर के आसपास आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकराने का अनुमान है. हालांकि, इसके प्रभाव से मौसम में आगे बदलाव हो सकता है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 नवंबर को पूर्वी विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसलिए विदर्भ के लोगों को आने वाले दिनों के मौसम अपडेट पर नजर रखनी चाहिए.