Thursday, 19 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

Rising Stars Asia Cup 2026: कब शुरू होगा ये टूर्नामेंट, भारत में कब और कहां देख सकेंगे लाइव?

INT News19 November 2026 at 06:42 am

Rising Stars Asia Cup 2026 Schedule: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर एशियाई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का आगाज 19 नवंबर से कतर की राजधानी दोहा में होने जा रहा है. 29 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी.

50 ओवर के फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में फाइनल समेत कुल 15 मुकाबले होंगे. भारतीय टीम की अगुवाई तिलक वर्मा करेंगे. वहीं, पाकिस्तान की टीम पिछले संस्करण की चैंपियन के तौर पर खिताब बचाने उतरेगी.

10 दिन में खेले जाएंगे 15 मुकाबले

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का आयोजन 19 से 29 नवंबर तक होगा. इसमें आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप में चार टीमें होंगी और हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी. इस तरह ग्रुप स्टेज में कुल 12 मैच होंगे.

दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर और दूसरा सेमीफाइनल 27 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें 29 नवंबर को खिताब के लिए आमने-सामने होंगी. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दोहा के दो मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे.

Asia Cup Rising Stars 2026: किस ग्रुप में कौन सी टीम?

टूर्नामेंट के ग्रुप ए में अफगानिस्तान ए, बांग्लादेश ए, हांगकांग और श्रीलंका ए को जगह मिली है. वहीं, ग्रुप बी में भारत ए, पाकिस्तान ए, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टीमें शामिल हैं.

तिलक वर्मा करेंगे भारत ए की कप्तानी,

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में मजबूत खिलाड़ियों के साथ उतरेगी. तिलक वर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. टीम में अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र संभालेंगे.

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी. वहीं, अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों से भी टीम को बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. दूसरी टीमों की बात करें तो पाकिस्तान शाहीन की कप्तानी अब्दुल समद, श्रीलंका ए की पवन रत्नायके, बांग्लादेश ए की मोहम्मद सैफ हसन और नेपाल की संदीप लामिछाने करेंगे.

Asia Cup Rising Stars 2026: पूरा शेड्यूल और भारतीय समयानुसार मैचों की टाइमिंग

टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में 19 से 24 नवंबर तक प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे. सुबह के मैच भारतीय समयानुसार 11:30 बजे और दोपहर के मुकाबले 3:30 बजे शुरू होंगे. सेमीफाइनल और फाइनल भी दोपहर 3:30 बजे से खेले जाएंगे.

22 नवंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच होगा मुकाबला

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप बी में हैं. दोनों के बीच 22 नवंबर को मुकाबला खेला जाएगा. दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के युवा और उभरते खिलाड़ियों के बीच इस मुकाबले को लेकर दर्शकों में खास दिलचस्पी रहेगी.

भारत में कहां देखें Asia Cup Rising Stars 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. दर्शक मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस पर भी मुकाबले देख सकेंगे.

Asia Cup Rising Stars 2026: सभी 8 टीमों की पूरी स्क्वॉड

भारत ए: तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अर्शद खान।

पाकिस्तान शाहीन: अब्दुल समद (कप्तान), अहमद दानियाल, अली रजा, दानिश अजीज, फरहान यूसुफ, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद इमरान रंधावा, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), साद मसूद, शहजैब खान, शमिल हुसैन और सुफियान मुकीम।

बांग्लादेश ए: सैफ हसन (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, इफ्तेखार हुसैन इफ्ती, शहादत हुसैन दीपू, यासिर अली चौधरी, साब्बिर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, इरफान शुक्कुर, सामिउन बासिर रातुल, रकीबुल हसन, मोहम्मद रुबेल, रिपोन मंडल, इकबाल हुसैन इमोन, चौधरी एमडी रिजवान और मोहम्मद सैफुद्दीन।

श्रीलंका ए: पवन रत्नायके (कप्तान), लसिथ क्रॉस्पुल, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुशंका, निपुन धनंजया, चमिका हेनाटिगाला, जनिथ लियानगे, शरुजन शनमुगनाथन, रविंदु फर्नांडो, विजयकांत व्यासकांत, वानुजा सहन, दुलाज समुधिता, दुविंदु रणतुंगा, लाहिरू समरकून और गरुका संकेत।

अफगानिस्तान ए: इकराम अलीखिल (कप्तान), इमरान मीर, हसन ईसाखिल, दरवेश रसूली, फैसल खान शिनोजादा, बहीर शाह महबूब, इजाज अहमद अहमदजई, नसीर खान मारूफखिल, फरमानुल्लाह सफी, मोहम्मद इशाक, कैस अहमद, अल्लाह मोहम्मद गजनफर, बिलाल सामी और नवीन जादरान।

नेपाल: संदीप लामिछाने (कप्तान), बासिर अहमद, अर्जुन कुमाल, नंदन यादव, पवन सर्राफ, ललित राजवंशी, लोकेश बम, कुशल भुर्तेल, सोमपाल कामी, दीपक डुमरे, सुंदीप जोरा, अभिशेष गौतम, ईशान पांडे, राशिद खान और देव खनाल।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई): बासिल हमीद (कप्तान), आफताब आलम, अंश टंडन, आर्यांश शर्मा, अयान मिस्बाह, अवैस अली शाह, एथन डिसूजा, इबरार अहमद, मोहम्मद मोहसिन, मोहम्मद शहजाद, नूरुल्लाह अयोबी, ओमिद रहमान, सोहैब खान, उद्दिश सूरी और जाहिद अली।

हांगकांग: यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, हफीज खान, अब्दुल समद खान, एजाज खान, नसरुल्ला राणा, अंशुमान रथ, शाहिद वसीफ, जीशान अली, अतीक इकबाल, एहसान खान, मोहम्मद गजनफर, हसन खान मोहम्मद और रेयांश शर्मा।