समाचार · हरियाणा
गुरुग्राम में देर रात सीलिंग के दौरान महिलाओं का हाईवोल्टेज-ड्रामा:पुलिस के सामने DTPE से बदतमीजी, पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर ऑफिस-स्पा और जिम पर सील,
INT News19 November 2026 at 06:56 am
गुरुग्राम में सबसे पॉश और वीआईपी इलाकों में शुमार गोल्फ कोर्स रोड स्थित डीएलएफ फेज-1 में बुधवार को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (DTCP) की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। रिहायशी कोठियों को अवैध रूप से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तब्दील करने वालों के खिलाफ विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए देर रात तक सीलिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 14 इमारतों को सील किया गया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान उस समय स्थिति बेहद तनावपूर्ण और विवादित हो गई, जब कुछ महिलाओं ने मौके पर जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ही डीटीपी अमित मधोलिया के साथ अभद्रता व बदतमीजी की।