समाचार · हरियाणा
भिवानी की दो युवतियां लापता:राजस्थान के युवक पर ले जाने का आरोप, शहर गई थी, दूसरी घर से गायब
भिवानी से दो युवतियां लापता होने का मामले सामने आए है। जिनमें से एक युवती भिवानी गई थी और वापस नहीं लौटी। जिसके परिवार ने राजस्थान के युवक पर लेकर जाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी युवती घर से लापता हो गई। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने जुई कलां पुलिस थाना में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसकी चचेरी बहन की उम्र करीब 19 साल है। उसकी चचेरी बहन सुबह के समय करीब 7 बजे भिवानी के लिए गई थी। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश आरंभ कर दी। उन्होंने राजस्थान के एक युवक पर आरोप लगाए। शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी चचेरी बहन को राजस्थान का एक युवक लेकर गया है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। घर से लापता युवती
भिवानी की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने सिटी पुलिस थाना में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसकी भतीजी की उम्र करीब 20 साल है। उसने कहा कि उसकी भतीजी शाम को करीब साढ़े 6 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर तलाश किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके युवती की तलाश आरंभ कर दी।