Thursday, 19 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में खाली प्लॉट में मिला इंसानी भ्रूण:मिट्टी से सने कपड़े में लिपटा था; कीड़े रेंगते देख लोगों के उड़े होश पुलिस जाँच में जुटी

INT News19 November 2026 at 06:20 am

लुधियाना मुंडियां कलां के लक्ष्मण नगर इलाके में बुधवार देर शाम एक खाली प्लॉट में मिट्टी से सने कपड़े में लिपटा एक इंसानी भ्रूण बरामद हुआ। भ्रूण पर कीड़े रेंग रहे थे। शक होने पर जब स्थानीय लोगों ने उस पर पानी डाला तो इंसानी भ्रूण होने की पुष्टि हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलने पर थाना जमालपुर के अधीन पड़ने वाली मुंडियां पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर बुधवार रात ही सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम से खुलेगा राज: लड़का है या लड़की पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल भ्रूण को शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। पोस्टमार्टम और अन्य जरूरी मेडिकल जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भ्रूण लड़के का है या लड़की का। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि भ्रूण कितने महीने का है और उसे कितनी देर पहले प्लॉट में फेंका गया था। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस,कई सवालों के जवाब तलाशना बाकी पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर भ्रूण को इस खाली प्लॉट में कौन और किस परिस्थिति में छोड़कर गया क्या कोई व्यक्ति रात के अंधेरे में इसे यहां फेंक गया या दिन के उजाले में मुंडियां कलां पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल गुरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। आसपास के अस्पतालों से भी मांगी गई रिपोर्ट आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस मेडिकल जांच स्थानीय पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। भ्रूण को यहां छोड़कर जाने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए इलाके और आसपास के सभी अस्पतालों व नर्सिंग होम से भी जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है।