national · बिहार
19 नवंबर सुबह की टॉप 20 खबरें : शी-पुतिन-ट्रंप की बैठक से बदलेगा पावर बैलेंस? सोनिया की किताब पर बैन की मांग, 26 अरब KM दूर पहुंचा वॉयजर-1

1. ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग को एक मंच पर क्यों लाना चाहता है मॉस्को? एक्सपर्ट से समझिए रूस की रणनीति
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिका, चीन और रूस को एक मंच पर लाना चाहते हैं. रूस अपनी पुरानी रणनीति बदलकर अमेरिका को क्यों अहमियत दे रहा है? जानिए इसके पीछे की 4 बड़ी वजहें और रूस की विदेश नीति. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2. शी-पुतिन-ट्रंप की बैठक से बदलेगा दुनिया का पावर बैलेंस? यूरोप और मध्यम शक्तियों के सामने क्या होगी चुनौती
दुनिया की तीन बड़ी शक्तियों चीन, रूस और अमेरिका के नेता एक बार फिर एक साथ बातचीत करने जा रहे हैं. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को चीन के शेनझेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात करेंगे. इस बैठक को इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें दुनिया के बड़े मुद्दों पर तीनों शक्तियों के नेता सीधे बातचीत करेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. सोनिया गांधी ने शादी के 15 साल बाद भी संभाल कर रखा था इतालवी पासपोर्ट, नागरिकता छोड़ते वक्त थीं बेचैन
सोनिया गांधी की नागरिकता से जुड़े एक मुद्दे पर सुनवाई करते हुए दिल्ली के एक कोर्ट ने पुलिस से उस शिकायत पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है. चूंकि सोनिया गांधी की किताब, जो उनके संस्मरणों पर आधारित है, वह हाल ही में बाजार में आई है, इसलिए हमने इस आलेख में यह बताया है कि उन्होंने किताब में इसपर क्या लिखा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4. सोनिया गांधी की किताब फाड़ने में शिवसेना नेत्री ने फाड़ दी बाल ठाकरे की फोटो, भड़की उद्धव की पार्टी
सोनिया गांधी की किताब 'Belonging' में वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी से महाराष्ट्र में नया विवाद खड़ा हो गया है. एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने विरोध जताया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5. सोनिया गांधी ने अपनी किताब में वीर सावरकर पर ऐसा क्या लिखा, जिससे भड़की शिवसेना; महाराष्ट्र में बैन की मांग
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging: A Journey of Love' में वीर सावरकर और RSS को लेकर की गई टिप्पणियों पर महाराष्ट्र में सियासी विवाद छिड़ गया है. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने किताब के वितरण पर रोक लगाने और विवादित अंश हटाने की मांग की है. बुधवार को पार्टी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किताब के कुछ पन्ने फाड़कर विरोध जताया. लेकिन आखिर सोनिया गांधी ने अपनी किताब में सावरकर को लेकर ऐसा क्या लिखा है, जिस पर महाराष्ट्र में इतना विवाद हो रहा है? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6. बीजेपी के 'जय श्री राम' का जवाब राहुल गांधी की शिव भक्ति, कांग्रेस की नई रणनीति के सियासी मायने क्या?
राहुल गांधी लगातार भगवान शिव और हिंदू धर्म के प्रतीकों के जरिए भाजपा की हिंदुत्व राजनीति को चुनौती दे रहे हैं. शिव भक्ति के पीछे कांग्रेस की क्या रणनीति है और इसका चुनावी राजनीति पर कितना असर पड़ेगा? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7. अमेरिका-पाक में युद्ध हुआ तो हम पाकिस्तान के साथ हैं: बीजेपी नेता मदन राठौड़
राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8. तीन बाइक, आठ अपराधी और करोड़ों की लूट... बेतिया में सेंको गोल्ड शोरूम पर दिनदहाड़े डाका
बेतिया में हथियारबंद लुटेरों ने सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम में दिनदहाड़े लूटपाट की. सोने-हीरे के आभूषण लूटकर बदमाश फरार हो गए. लूटे गए गहनों की कीमत करीब 30-40 करोड़ रुपए बताई जा रही है. पुलिस जांच जारी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9. आजम खान डासना जेल से रिहा, ED मामले में हाईकोर्ट से मिली थी जमानत, सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्रीय एजेंसी
Azam Khan Released: आजम खान डासना जेल से रिहा हुए. ED मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद उनकी रिहाई हुई. जानिए आगे की कानूनी कार्रवाई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10. यूपी में पंचायत चुनाव पर फिर लगा ब्रेक! विधानसभा चुनाव के बाद होंगे चुनाव? प्रशासकों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा
यूपी में पंचायत चुनाव की तारीखें टल गईं. कैबिनेट ने पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने के अध्यादेश को मंजूरी दी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11. बिहार में 5 हजार पदों पर होगी बंपर बहाली, अमीन-कानूनगो से लेकर लिपिक तक की होगी नियुक्ति
Bihar Revenue Department Vacancy: बिहार में जमीन सर्वेक्षण के काम में तेजी लाने के लिए राजस्व विभाग करीब 5 हजार पदों पर बहाली करने जा रहा है. मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि पहले चरण में 3310 पदों का विज्ञापन दो से तीन दिनों के भीतर जारी होगा. नियुक्तियां कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएंगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12. 49 साल का सफर, 26 अरब KM की दूरी, NASA का वॉयजर-1 पहुंचा वहां, जहां से सिग्नल आने में लगेंगे 24 घंटे
NASA Voyager 1: साल 1977 में धरती से रवाना हुआ नासा का वॉयजर-1 अब ऐसी दूरी पर पहुंच चुका है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. अंतरिक्ष यान ने करीब 49 साल में 26 अरब किलोमीटर का सफर पूरा किया है. यह दूरी इतनी अधिक है कि लाइट के स्पीड से भी पृथ्वी से भेजे गए निर्देश को उस तक पहुंचने में एक दिन और उसका जवाब वापस आने में भी करीब 24 घंटे का समय लगेगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. भारत की इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी की तैयारी तेज! सफर के साथ एंबुलेंस का भी काम करेगा ePlane का विमान, जानें क्या है अपडेट
सोचिए, जिस इलेक्ट्रिक विमान से आप सफर कर सकेंगे, उसी का इस्तेमाल मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और सामान की डिलीवरी के लिए भी हो सकता है. चेन्नई की ePlane Company इसी दिशा में e200X पर काम कर रही है. जानिए इस विमान में क्या खास है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. GTA 6 लॉन्च पर YouTube का बड़ा प्लान, 24 घंटे चलेगी लाइवस्ट्रीम; भारतीय गेमर्स भी होंगे शामिल
GTA 6 के लॉन्च पर YouTube 24 घंटे की ग्लोबल लाइवस्ट्रीम आयोजित कर रहा है, जिसमें 30 से अधिक गेमिंग क्रिएटर्स और भारतीय गेमर्स शामिल होंगे. 19 नवंबर से देखें.
15. ICC ODI Rankings: शुभमन गिल पहले नंबर पर, 'Ro-Ko' की जोड़ी भी टॉप-5 में शामिल; देखें पूरी लिस्ट
आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल पहले नंबर पर बरकरार हैं. विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर हैं. देखें बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की पूरी टॉप-10 लिस्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. BPSC 71st मेंस पास 3392 अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी, यहां देखें तारीख
BPSC 71st Document Verification 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में सफल 3,392 अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 1 से 28 दिसंबर तक होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को उनकी रोल नंबर के अनुसार अलग-अलग तारीख और शिफ्ट आवंटित की गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. भीमपुरावां की नंदिनी Rank 116 लाकर बनीं SDM, BTech के बाद क्रैक किया PCS
Success story: उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव की रहने वाली नंदिनी शाह ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है. PCS 2018 परीक्षा में दूसरे प्रयास में सफलता पाकर उन्होंने डिप्टी कलेक्टर का पद हासिल किया. उनकी इस कामयाबी के पीछे माता-पिता का सपोर्ट और दादा का आशीर्वाद भी अहम रहा. आइए जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18. सऊदी अरब जाने वाली इंडिगो की सभी उड़ानें 30 नवंबर तक रद्द, यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी
इंडिगो ने सऊदी अरब में सुरक्षा हालात के चलते 30 नवंबर 2026 तक जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम की सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. मौलाना रशीदी को पसंद नहीं आया 'RAM' का नाम, Javed Akhtar को दी चेतावनी, बोले- 'नाम बदलकर राम पाल रख लो'
Maulana Sajid Rashidi Javed Akhtar Controversy: जावेद अख्तर के भगवान राम और फिल्म रामायण पर दिए बयान से मौलाना साजिद रशीदी नाराज हो गए. उन्होंने जावेद को नाम बदलकर 'राम पाल' रखने की सलाह दी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. बात करने की तमीज नहीं... Nawazuddin Siddiqui पर भड़कीं Dia Mirza, बोलीं- साथ काम करना बुरे सपने जैसा
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग करते हुए उनके काम करने के तरीके पर गंभीर सवाल उठाए हैं. दीया ने पोस्ट में लिखा कि नवाज को बात करने की तमीज नहीं है और उनके साथ काम करना किसी बुरे सपने जैसा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट