समाचार · मध्य प्रदेश
शिवपुरी में सांप के काटने से छात्र की मौत:स्कूल की छुट्टियों में गांव आया था; परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे लेकिन नहीं बची जान
INT News23 October 2026 at 01:57 pm
शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के गागोनी गांव में सांप के काटने से 17 साल के छात्र आशु गुर्जर की मौत हो गई। आशु शिवपुरी शहर की नमोनगर कॉलोनी में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। वह छुट्टियों में अपने गांव आया हुआ था। गुरुवार शाम आशु अपने खेत पर गया था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हालांकि, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।