समाचार · मध्य प्रदेश
झाबुआ में युवक-युवती के शव पेड़ पर लटके मिले:एक ही परिवार के थे दोनों, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
झाबुआ जिले के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में शुक्रवार को एक युवक और युवती के शव पेड़ पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही कल्याणपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू की। 18 और 19 वर्ष दोनों की उम्र मृतकों की पहचान 18 साल की आशा पुत्री छितू भूरिया और 19 साल के अजय पुत्र मन्नू भूरिया के रूप में हुई है। दोनों नाहरखोदरा फलिया, खेड़ा गांव के रहने वाले थे और रिश्ते में एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी थाना प्रभारी एडमिरल तोमर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए झाबुआ सिविल अस्पताल भेजा गया है। अभी यह साफ नहीं है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।