Friday, 23 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नेपाल जा रहे एनालिस्ट की ट्रेन में मौत:बैतूल स्टेशन पर तबीयत बिगड़ने पर उतारा, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

INT News23 October 2026 at 02:54 pm

बैतूल में पटना एक्सप्रेस में सफर कर रहे नागपुर के 28 वर्षीय एनालिस्ट ऋषभ लोहार की मौत हो गई। वह नागपुर से इटारसी जा रहा था, जहां से उसे ट्रेन बदलनी थी। बैतूल स्टेशन के आसपास तबीयत बिगड़ने पर यात्रियों की सूचना से रेलवे स्टाफ और जीआरपी ने उसे ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सफर के दौरान बिगड़ी तबीयत मृतक की पहचान ऋषभ लोहार, पिता संजय लोहार, निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, ऋषभ एक निजी कंपनी में एनालिस्ट के तौर पर काम करता था। वह काम के सिलसिले में यात्रा पर निकला था और आगे नेपाल जाने की भी योजना थी। जानकारी के अनुसार, ऋषभ एसी कोच में सफर कर रहा था। यात्रा के दौरान उसे घबराहट, बेचैनी और सांस लेने में परेशानी होने की बात सामने आई। इसके बाद वह सो गया। बैतूल स्टेशन के पास सोते समय उसे झटके आने लगे, जिससे सहयात्री चिंतित हो गए। जीआरपी की मदद से अस्पताल पहुंचाया सहयात्रियों ने ऋषभ के साथी को जानकारी दी और ट्रेन के गार्ड को भी सूचना दी। इसके बाद जीआरपी को बुलाया गया और युवक को ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ऋषभ दो भाइयों में बड़ा था। उसकी अचानक मौत से परिवार सदमे में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार युवक की मौत किस वजह से हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले में आवश्यक जांच कर रही है।