Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

राजगढ़ में एंबुलेंस की टक्कर से कोर्ट मुंशी की मौत:महिला आरक्षक गंभीर, भोपाल रेफर; टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

INT News23 October 2026 at 02:51 pm

राजगढ़ से ब्यावरा जा रहे कोर्ट मुंशी देवा मौर्य (30) की गुरुवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। टोल प्लाजा के पास एक एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में आबकारी विभाग की महिला आरक्षक रशिका साहू भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें भोपाल रेफर किया गया है। यह हादसा गुरुवार रात करीब 10 बजे हुआ। टक्कर इतनी गंभीर थी कि देवा मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एंबुलेंस की पहचान अभी नहीं हो पाई

देवा मौर्य मूल रूप से शिवपुरी के रहने वाले थे और राजगढ़ पुलिस लाइन में सीजेएम कोर्ट में मुंशी के रूप में तैनात थे। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने बताया कि पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज देख रही है। टक्कर मारने वाली एंबुलेंस की पहचान अभी नहीं हो पाई है। एडिशनल एसपी केएल बंजारे ने भी मौके पर पहुंचकर देवा मौर्य को श्रद्धांजलि दी।