Friday, 23 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

झज्जर में एग्री लीडरशिप समिट 2026 का आगाज:महिला किसान को मिला 4 लाख का कृषि ड्रोन,केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने शिरकत

INT News23 October 2026 at 02:51 pm

झज्जर जिले के गांव हसनपुर स्थित एमआर स्कूल में शुक्रवार को एग्री लीडरशिप समिट 2026 (कृषि मेला) का आयोजन किया गया। भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के बुलावे पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी कार्यक्रम में पहुंचे और कृषि मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे। मेले में जिलेभर से सैकड़ों किसानों ने भाग लिया और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी हासिल की। नई तकनीक अपनाकर ही भूमिहीन होने से बच सकता है किसान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की चिंता किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें भूमिहीन होने की स्थिति से बचाने की है। किसान तभी समृद्ध होगा, जब वह खेती में नई तकनीकों को अपनाएगा। उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाना समय की जरूरत है। इससे किसानों को उत्पादन बढ़ाने और खेती से होने वाली आय में सुधार करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसानों की आय दोगुनी करने और उनके घरों में खुशहाली लाने का है। किसान समृद्ध होगा, तभी राष्ट्र का विकास होगा। उन्होंने किसानों से खेती में नई तकनीक, आधुनिक उपकरणों और वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। किसानों को ट्रैक्टर, ड्रोन, रोटावेटर और स्कूटी समेत लाखों के इनाम कृषि मेले में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए ट्रैक्टर, खेती-बाड़ी में इस्तेमाल होने वाले ड्रोन, रोटावेटर और स्कूटी सहित लाखों रुपये के पुरस्कार दिए गए। इस दौरान एक महिला किसान को करीब पांच लाख रुपये कीमत का कृषि ड्रोन प्रदान किया गया। आधुनिक खेती में तकनीक की भूमिका को लेकर आयोजित इस मेले में किसानों ने उत्साह के साथ भाग लिया। धनखड़ की पीठ थपथपाई, किसानों का जताया आभार केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कृषि मेले के सफल आयोजन के लिए भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की सराहना की। वहीं, ओमप्रकाश धनखड़ ने मेले में पहुंचे किसानों का आभार जताया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए जागरूक करना रहा।