Friday, 23 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

वनरक्षक भर्ती 2026 के 99 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण पूरा:शाजापुर-आगर जिले के उम्मीदवारों का कल होगी पैदल चाल

INT News23 October 2026 at 02:47 pm

शाजापुर में वनरक्षक भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा के दूसरे चरण के लिए चुने गए उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक, दस्तावेजों और शारीरिक मापदंड की जांच हुई। इसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया गया। शाजापुर और आगर जिले से कुल 99 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षण अलग-अलग कमरों में हुआ। वन मंडल विभाग की डीएफओ हेमलता शाह ने बताया कि इन 99 अभ्यर्थियों में शाजापुर से 75 और आगर मालवा से 24 उम्मीदवार हैं। चयनित अभ्यर्थियों का पैदल चाल परीक्षण शनिवार को सुबह 6 से 10 बजे तक स्टेडियम मैदान पर होगा। पुरुष अभ्यर्थियों को 25 किलोमीटर की पैदल चाल पूरी करनी होगी, जिसमें 12.5 किलोमीटर जाना और 12.5 किलोमीटर वापस आना शामिल है। इसके लिए चार अलग-अलग पॉइंट बनाए जाएंगे और हर पॉइंट पर अलग रंग के टोकन दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को तय समय से एक घंटा पहले पहुंचना होगा।