समाचार · महाराष्ट्र
Video: महाराष्ट्र में युवक को कार से कुचला, फिर हॉकी स्टिक से किया हमला, पीट-पीटकर हत्या

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पवन पराशर ने कथित तौर पर अपनी कार से देवेश के स्कूटर को पीछे से टक्कर मारी. टक्कर लगने से देवेश सड़क पर गिर गया. इसके बाद आरोपी ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से उसके सिर और चेहरे पर वार किए. यह घटना किसी सुनसान रास्ते पर नहीं, बल्कि व्यस्त सड़क पर हुई है, जो सीसीटीवी में भी कैद हो गई है.
कार से स्कूटी को टक्कर मारने का वीडियो-
ये भी पढ़ें: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, भारतीय नागरिक समेत 2 की मौत; 8 घायल
पुरानी रंजिश और कारोबार से जुड़े विवाद की जांच
देवेश मेस चलाता था और प्लॉटिंग के कारोबार से भी जुड़ा था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, देवेश और पवन के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. पुलिस पुरानी रंजिश और कारोबार से जुड़े संभावित विवाद समेत अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है.