national · झारखंड
परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं, सीबीआई जांच के बिना छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा: बाबूलाल मरांडी
INT News18 August 2026 at 06:13 pm

रांची, 18 अगस्त। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी-सीजीएल और टीडीपीएल एजेंसी के माध्यम से आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि केवल परीक्षा रद्द करना समस्या का समाधान नहीं है। छात्र परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की सीबीआई से जांच की मांग कर रहे हैं और इसके बिना उन्हें पूरा न्याय नहीं मिल सकता।