Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

उज्जैन निगम आयुक्त का औचक निरीक्षण:कई कर्मचारी मिले गायब, कटेगा वेतन और मिलेगा नोटिस; बुजुर्ग महिला की पेंशन समस्या का मौके पर कराया समाधान

INT News22 September 2026 at 03:59 pm

उज्जैन नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कार्यालयीन समय के दौरान विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीटों से गैरहाजिर मिले। आयुक्त ने बिना पूर्व अनुमति या उचित कारण के अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का वेतन काटने और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सुबह 10 से शाम 6 बजे तक उपस्थिति अनिवार्य निगम आयुक्त ने समग्र सेल और जन्म-मृत्यु पंजीकरण विभाग सहित कई शाखाओं में पहुंचकर कर्मचारियों की हाजिरी और कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अपने तय कार्यस्थल पर मौजूद रहें। आयुक्त ने कहा कि दूर-दराज से लोग अपनी समस्याओं और जरूरी कामों के लिए निगम मुख्यालय आते हैं। ऐसे में कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने से आम लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि कर्मचारी अपने तय कार्यस्थल पर रहें और लोगों के मामलों को बेवजह लंबित न रखा जाए। आधार बायोमेट्रिक अपडेट से सुलझी पेंशन की समस्या निरीक्षण के दौरान एक बुजुर्ग महिला विधवा पेंशन की समस्या लेकर पहुंची। जांच में सामने आया कि आधार बायोमेट्रिक अपडेट नहीं होने के कारण उनकी पेंशन में दिक्कत आ रही थी। आयुक्त के निर्देश पर महिला का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराया गया और मौके पर ही समस्या का समाधान किया गया। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।