Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रीवा में युवक की लाठी-डंडों से पीटाई:इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने 3 युवकों पर लगाया आरोप

INT News22 September 2026 at 03:53 pm

रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात लाठी-डंडों से पीटे गए युवक की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में राहुल कोल को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और घटना के कारण की जांच शुरू कर दी है। दुकान से गुटखा लेकर लौट रहा था राहुल मृतक की मां के मुताबिक, राहुल सोमवार देर रात दुकान से गुटखा लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से राहुल की मारपीट की गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। तीन युवकों पर मारपीट का आरोप परिजनों ने रमेश कोल, भूरा कोल और छोटू कोल पर राहुल के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि, घटना के पीछे वास्तविक विवाद क्या था और मारपीट क्यों की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अवैध शराब के कारोबार का भी आरोप परिजनों ने घर के पास अवैध शराब का कारोबार होने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इस आरोप का युवक के साथ हुई मारपीट और उसकी मौत से कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी फिलहाल मनगवां पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस मारपीट के पीछे के विवाद और युवक की मौत की परिस्थितियों की जांच में जुटी है। एसपी डॉ. गुरुकरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मारपीट का मामला पंजीबद्ध किया है और मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।