Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सेवा संकल्प यात्रा पन्ना होते हुए बृजपुर पहुंची:सांसद ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से की बात; बृहस्पति कुंड का अवलोकन हुआ

INT News22 September 2026 at 03:44 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प अभियान’ यात्रा मंगलवार को पन्ना के पहाड़ीखेरा और बृहस्पति कुंड से होते हुए बृजपुर पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में खजुराहो सांसद वीडी शर्मा और पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए। दोनों नेताओं ने क्षेत्र के लोगों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में खजुराहो सांसद वीडी शर्मा शामिल रहे जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की स्थिति का आकलन लाभार्थियों से सीधे संवाद के जरिए किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का जिक्र किया। पूर्व मंत्री और विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पन्ना विधानसभा क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। सरकारी योजनाओ के लाभार्थियों से बातचीत हुई बृजपुर पहुंचने से पहले यात्रा ने बृहस्पति कुंड का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान वीडी शर्मा और बृजेंद्र प्रताप सिंह ने पीएम आवास, उज्ज्वला और आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से बातचीत की और उनसे योजनाओं के लाभ तथा अनुभवों की जानकारी ली। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतानंद गौतम, मंडल अध्यक्ष धीरू बाजपेयी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।