Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

माई भारत क्विज में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर:माई भारत पोर्टल की गतिविधियों में जुड़ें युवा: सीटीएम

INT News22 September 2026 at 03:50 pm

सोनीपत जिले में मंगलवार को मेरा युवा भारत जिला परमर्श समिति की बैठक हुई। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट सिमरन ने युवाओं से जुड़ी गतिविधियों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि माई भारत पोर्टल पर चल रही इस क्विज प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा युवा हिस्सा लें। बैठक में वीबीवाईएलडी-2027 क्विज, माई भारत के नोडल अधिकारियों के नाम तय करने और उनका वॉट्सऐप ग्रुप बनाने पर चर्चा हुई। सिटी मजिस्ट्रेट सिमरन ने कहा कि युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी अंजलि चौधरी ने समिति के सदस्यों को माई भारत पोर्टल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल युवाओं को कई कार्यक्रमों और मौकों से जोड़ता है। अंजलि चौधरी ने सदस्यों से अपील की है कि वे इन मौकों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचाएं। बैठक में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और कार्यक्रमों का प्रचार करने पर भी बात हुई। उन्होंने बताया कि माई भारत सोनीपत युवाओं को अलग-अलग मौकों से जोड़ने और उनकी भागीदारी पक्की करने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है।