समाचार · मध्य प्रदेश
मक्का की फसल आंधी-बारिश में बर्बाद:छिंदवाड़ा में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसान, 80% प्रतिशत तक नुकसान का दावा, सर्वे की मांग की
छिंदवाड़ा में चार दिन पहले हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान से खेतों में खड़ी मक्का की फसल को नुकसान हुआ है। ग्राम मुरमारी, पंचायत शिकारपुर के एक किसान का दावा है कि आंधी के कारण उसके खेत की करीब 80 से 90 प्रतिशत मक्का की फसल आड़ी हो गई। इससे उसे बड़े नुकसान की आशंका है। तहसील कार्यालय में दिया आवेदन फसल नुकसान का सर्वे कराने और मुआवजा देने की मांग को लेकर किसान ने मोहखेड़ तहसील कार्यालय में आवेदन दिया। अधिकारियों के निर्देश के बाद संबंधित स्थान पर भी आवेदन सौंपा गया है। किसान अब आवेदन की रसीद मिलने का इंतजार कर रहा है। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन फसल नुकसान से परेशान किसान कलेक्टर कार्यालय भी पहुंचे। किसानों ने ज्ञापन देकर प्रभावित खेतों का जल्द मौका मुआयना और सर्वे कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि आंधी-तूफान से कई क्षेत्रों में मक्का सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर पात्र किसानों को राहत राशि और मुआवजा देने की मांग की। किसानों ने कहा कि फसल नुकसान का मौके पर आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर सरकारी राहत मिल सके।