समाचार · मध्य प्रदेश
मऊगंज में 45 वर्षीय महिला फंदे पर लटकी मिली:खेत से आए बेटों ने देखा, रस्सी काटकर नीचे उतारा; पति गुजरात में मजदूर
मऊगंज के हरई मुड़हान गांव में मंगलवार सुबह 45 साल की महिला घर में फंदे पर लटकी मिली। बेटे ने देखा तो शोर मचाकर परिजनों और ग्रामीणों को बुलाया। लोगों ने रस्सी काटकर महिला को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। बेटे ने देखा, ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा मृतका की पहचान विद्यावती केवट (45) पत्नी सुंदर केवट के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे उनका 22 वर्षीय बेटा रजनीश केवट घर में पहुंचा तो उसने मां को फंदे पर लटका देखा। उसने अपने 25 वर्षीय भाई तीरथ कुमार केवट को आवाज लगाई। रजनीश के शोर मचाने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत रस्सी काटकर विद्यावती को नीचे उतारा, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। पति गुजरात में मजदूरी करते हैं परिजनों के मुताबिक, विद्यावती कृषि का काम करती थीं। उनके दो बेटे हैं। घटना के समय दोनों बेटे घर से बाहर खेत की तरफ गए हुए थे। महिला घर में अकेली थीं। उनके पति सुंदर केवट गुजरात में मजदूरी करते हैं और करीब सात-आठ महीने पहले वहां गए थे। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर मऊगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, महिला की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। परिवार के सदस्यों के बयान और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।