national
विधायक मजीबुर रहमान ने छठी अनुसूची को लागू करने की वकालत, घुसपैठियों पर बोले, बेवजह लोगों को परेशान करना गलत
INT News14 July 2026 at 01:23 pm

गुवाहाटी, 14 जुलाई। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के विधायक मजीबुर रहमान ने छठी अनुसूची को लागू करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह से घुसपैठियों के नाम पर यहां के आम लोगों को परेशान किया जा रहा है, वो गलत है। इस तरह की प्रक्रिया को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।