समाचार · हरियाणा
कैथल निवासी एक बेटी की मां का रेवाड़ी में सुसाइड:पिता बोले-100 आदमियों की बारात के साथ आया नकली फोटोग्राफर, 3 साल से केस
रेवाड़ी के धारूहेड़ा में एक बेटे की मां 26 वर्षीय ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। मृतका तीन साल से कंपनी में काम कर रही थी। अकेली श्याम नगर धारूहेड़ा में किराए पर रहती थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। नागरिक अस्पताल पहुंचे मृतका के पिता ने कहा कि 7 साल 100 आदमियों की बारात नकली फोटोग्राफार के साथ आई थी। एक बेटा है और 3 साल से तलाक का केस चल रहा है। अब बेटी के साथ सबकुछ खत्म हो गया। हमें किसी पर कोई केस नहीं करना। बेटी का अंतिम संस्कार भी उसकी ससुराल में ही होगा। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पिता के ब्यान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। 7 साल पहले हुई थी शादी दिल्ली के नजफगढ़ निवासी सुशील कुमार ने बताया कि करीब सात 7 पहले अपनी बेटी सविता की शादी किठाना (कैथल) निवासी मोनू से की थी। मोनू 100 आदमियों की बारात लेकर आए थे। उनके साथ एक फोटोग्राफर भी था। शादी के बाद पता चला कि फोटोग्राफर एक भी फोटो नहीं बना पाया। 3 साल से चल रहा तलाक का केस उन्होंने बताया कि शादी के बाद सविता ने एक बेटे को जन्म दिया। शादी के बाद मोनू कोई काम धंधा नहीं करता था। जिससे दोनों में विवाद रहने लगा। तीन साल पहले बेटी के कहने पर हमने तलाक का केस डाला। जो अभी कोर्ट में विचाराधीन है। सविता धारूहेड़ा की कंपनी में नौकरी करती थी। वहीं किराये पर रह रही थी। बेटा परिवार के साथ किठाना में रह रहा है। सोमवार शाम को सूचना मिली की सविता ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। मोनू यहां नहीं आया, परिवार के दो लोग आए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हीं को सौंपा जाएगा और किठाना में ही शव का अंतिम संस्कार करवाया जाएगा। हमें किसी पर कोई केस नहीं करना है। पड़ोसी ने दी पुलिस को सूचना जांच अधिकारी ने बताया कि एक मकान में दो किरायेदार रह रहे थे। सविता ऊपर रहती रह रही थी और नीचे दूसरी किरायेदार थी। शाम को जब वह ऊपर गई तो उसे सविता बेसुध पड़ी मिली। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो सविता की मौत हो चुकी थी। पिता ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। शायद इसी कारण उसने यह कदम उठाया है। इतेफाकिया कार्रवाई कर शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।