Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

ट्रकों की बैटरी चोरी करने वाला दूसरा आरोपी काबू:रिमांड पर लेगी हिसार पुलिस; खड़े ट्रकों को बनाते थे निशाना

INT News14 July 2026 at 01:57 pm

हिसार जिले की बरवाला थाना पुलिस ने ट्रकों से बैटरियां चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर चोरी की बाकी बैटरियों की बरामदगी और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ करेगी। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन (आईपीएस) के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के संबंध में थाना बरवाला में तैनात उप निरीक्षक कुलबीर सिंह ने बताया कि 18 मार्च 2026 को गांव हसनगढ़ निवासी अजमेर पुत्र कुलदीप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार सूर्या होटल के समीप ढाणी प्रेम क्षेत्र में खड़े ट्रकों से अज्ञात चोर 10 बैटरियां चोरी कर ले गए थे। सीसीटीवी के आधार पर किया काबू मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पहले आरोपी साहिल उर्फ जुड़ी को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई चार बैटरियां भी बरामद कर ली गई थीं। दूसरा आरोपी भी दबोचा आगे की जांच में पुलिस ने दूसरे आरोपी रणधीर पुत्र जगदीश, निवासी वार्ड नंबर-7, बरवाला को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे पूछताछ कर चोरी की शेष बैटरियों की बरामदगी की जा सके और यह भी पता लगाया जा सके कि इस वारदात में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे। जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस चोरी, लूट और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक जांच के माध्यम से अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जा रहा है।