entertainment · महाराष्ट्र
‘नौकरिये से प्यार हो गइल’, शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना रिलीज, माही श्रीवास्तव ने वीडियो में बिखेरा जलवा

Nokariye Se Pyaar Ho Gail Song: नौकरी के चक्कर में प्यार हो जाए तो क्या कहेंगे? भोजपुरी के नए गाने ‘नौकरिये से प्यार हो गइल’ (Nokariye Se Pyaar Ho Gail) का नाम सुनकर ही कुछ ऐसा सवाल मन में आता है. शिवानी सिंह (Shivani Singh) की आवाज में यह गाना रिलीज हो चुका है. वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं. प्यार और नौकरी को जोड़कर बनाए गए इस गाने में मस्ती के साथ रोमांस भी देखने को मिलता है.
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह की जोड़ी
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले आए इस गाने को निर्माता रत्नाकर कुमार ने पेश किया है. वीडियो में माही श्रीवास्तव गाने के बोलों के मुताबिक परफॉर्म करती दिखाई देती हैं. वहीं शिवानी सिंह की आवाज गाने को आगे बढ़ाती है. दोनों की मौजूदगी इस गाने को खास बनाती है.
माही ने बताया शूटिंग का अनुभव
माही श्रीवास्तव ने बताया कि गाने का कॉन्सेप्ट उन्हें काफी मजेदार लगा. शूटिंग के दौरान पूरी टीम के साथ काम करने का अनुभव भी अच्छा रहा. उन्होंने शिवानी सिंह की गायकी की तारीफ की और दर्शकों से गाने को प्यार देने की अपील की. साथ ही कहा कि लोग इस गाने पर रील भी बनाएं.
शिवानी सिंह को भी गाने से उम्मीद
शिवानी सिंह ने इस गाने को अपने लिए खास बताया. उन्होंने कहा कि इसके बोल दिलचस्प हैं और संगीत भी उन्हें पसंद आया. रिकॉर्डिंग के दौरान उन्हें अच्छा अनुभव हुआ. उन्होंने माही श्रीवास्तव की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की और उम्मीद जताई कि भोजपुरी दर्शक गाने को पसंद करेंगे.
रवि यादव ने लिखे हैं गाने के बोल
इस गाने के बोल रवि यादव ने लिखे हैं और संगीत छोटू बंटी ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है, जबकि सनी सोनकर ने कोरियोग्राफी की है. गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.
ये भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज, Mumbai की सोसाइटी का काला सच देख उड़ जाएंगे होश