Friday, 18 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पानीपत में एक घंटे के अदंर 3 बाइक चोरी:फैक्ट्री के बाहर खड़ी की थी, नाबालिग और उसका साथी CCTV में कैद

INT News18 September 2026 at 01:41 pm

पानीपत शहर के औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-29 में बाइक चोरों ने तांडव मचाते हुए महज एक घंटे के भीतर चोरी की तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। चोरों ने फैक्ट्रियों के बाहर खड़ी कर्मचारियों की मोटरसाइकिलों पर हाथ साफ किया और मौके से फरार हो गए। एक स्थान पर लगे CCTV कैमरे में एक नाबालिग और एक युवक बाइक चुराते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 1 घंटे में 3 अलग-अलग लोकेशन से चोरी उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी पीड़ित सूरज गुप्ता ने बताया कि वह पिछले काफी समय से अपने साले नीतिश गुप्ता की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर रहा था। इन जगहों को बनाया निशाना चोरों ने महज 60 मिनट के भीतर सेक्टर-29 के तीन प्रमुख स्थानों से स्पॉट बनाकर वारदात को अंजाम दिया। विश्वकर्मा चौक के पास से पहली बाइक चोरी। फैक्ट्री नंबर 276 के बाहर से दूसरी बाइक चुराई। तीसरी बाइक सेक्टर-29 पुल के नीचे खड़ी थी, चोरों ने वहां से उसे भी चुरा लिया। CCTV में कैद हुए चोर, एक ही गिरोह पर शक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक जगह नाबालिग और उसका साथी युवक बाइक चुराते हुए दिखाई दिए हैं। तीनों वारदातों के समय और पैटर्न को देखते हुए पुलिस को अंदेशा है कि तीनों जगह एक ही गिरोह के दो चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। तीनों पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर संदिग्द्ध युवकों की पहचान और बाइक बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।