Friday, 18 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

गुना की मृगवास नदी में डूबने से युवती की मौत:बच्चों के साथ नहाने गई थी 20 साल की युवती; टब बेचकर गुजर-बसर करता है पीड़ित परिवार

INT News18 September 2026 at 01:50 pm

गुना जिले के मृगवास थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अंडेरी नदी में नहाने के दौरान 20 वर्षीय युवती की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह नदी के गहरे पानी में चली गई और डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकलवाकर कुंभराज अस्पताल पहुंचाया। तीन-चार बच्चे और बच्चियां नहाने गए थे जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तीन-चार बच्चे और बच्चियां कस्बे की अंडेरी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान 20 वर्षीय मीनाक्षी पुत्री तोफान सिंह नाथ (कालबेलिया) गहरे पानी में चली गई। कुछ देर बाद उसके डूबने की जानकारी सामने आई। मीनाक्षी मूल रूप से सुसनेर, जिला आगर मालवा की रहने वाली थी। उसके माता-पिता अन्य रिश्तेदारों के साथ मृगवास कस्बे में किराये के मकान में रहते हैं। परिवार प्लास्टिक के टब, तगाड़ी और अन्य सामान बेचकर अपना जीवन-यापन करता है। पुलिस ने शव अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती के शव को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को कुंभराज अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।