Friday, 18 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर में 80 मरीजों की जांच:आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ स्वस्थ जीवनशैली के लिए दी सलाह

INT News18 September 2026 at 01:35 pm

शाजापुर के वार्ड नंबर-27 स्थित आदित्य नगर के गणेश मंदिर परिसर में 11वें आयुर्वेद दिवस पर आयुष विभाग ने निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में क्षेत्र के करीब 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी। जांच के साथ दी आयुर्वेद की जानकारी शिविर में डॉक्टरों ने मरीजों की अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की। उन्हें आयुर्वेद आधारित जीवनशैली अपनाने, खान-पान में सावधानी रखने और नियमित दिनचर्या का पालन करने की सलाह दी गई। रोजमर्रा की जिंदगी में आयुर्वेद के सिद्धांत अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया। स्वस्थ जीवनशैली के लिए मार्गदर्शन जिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा बड़िया ने बताया कि आयुर्वेद दिवस पर शिविर लगाने का उद्देश्य लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए मार्गदर्शन देना है। मरीजों की जांच के बाद उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार सलाह दी जा रही है। जिलेभर में लगाए जा रहे निशुल्क शिविर डॉ. बड़िया ने बताया कि आयुष विभाग की ओर से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में निशुल्क शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति और स्वस्थ रहने के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी जा रही है। स्थानीय लोगों ने लिया लाभ शिविर में फार्मासिस्ट विनोद कुमार, कंपाउंडर रईस मंसूरी और शिवसिंह बंजारा सहित वार्ड के कई लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने शिविर में हिस्सा लेकर स्वास्थ्य परीक्षण और डॉक्टरों की सलाह का लाभ लिया।