Friday, 18 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

गुरुग्राम में ग्रामीणों की 24 घंटे बिजली की मांग:SDO को सौंपा मांगपत्र; बोले- इलाके को आरडीएस लाइन से जोड़ा जाए

INT News18 September 2026 at 01:54 pm

गुरुग्राम में फर्रुखनगर के ताजनगर स्थित रामकरण की ढाणी के ग्रामीणों ने 24 घंटे बिजली की मांग की है। उन्होंने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के फर्रुखनगर ऑफिस में एसडीओ को एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण चाहते हैं कि उनके इलाके को आरडीएस लाइन से जोड़ा जाए। ग्रामीणों ने बताया कि अभी उनके क्षेत्र में एपी (कृषि फीडर) से बिजली मिलती है। इस वजह से उन्हें बहुत कम समय के लिए बिजली मिल पाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी स्कूल के पास वाली इस ढाणी में अब घरेलू उपभोक्ता बढ़ गए हैं। कम बिजली मिलने के कारण घरों के रोजमर्रा के काम और बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। आरडीएस लाइन से जोड़ने की मांग ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि अगर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अलग आरडीएस फीडर से बिजली दी जाए, तो इस परेशानी का पक्का हल निकल सकता है। कुछ ग्रामीणों ने एसडीओ को लिखित मांग पत्र सौंपा। उन्होंने इलाके की जांच कराने और आरडीएस लाइन से जोड़ने का काम शुरू करने की मांग की। ये महिलाएं रहीं मौजूद एसडीओ ऑफिस में ग्रामीणों के मांग पत्र को दर्ज किया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में सरिता देवी, प्रमिला सिंह, उमेश, रागिनी मिश्रा, कांता देवी, जीत रावत, अंजली कुमारी, ममता देवी, अनुपमा, सुनीता, आर्यन और सुरेश कुमार शामिल थे।