समाचार · हरियाणा
महम में देसी पिस्तौल समेत युवक अरेस्ट:एक कारतूस भी बरामद, संदिग्ध हालत में घूम रहा, पुलिस कर रही जांच
रोहतक पुलिस की अपराध शाखा महम की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना महम में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही जितेंद्र के नेतृत्व में अपराध शाखा महम की टीम महम भिवानी स्टैंड के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है। भिवानी रोड फ्लाईओवर पुल के नीचे खड़ा सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महम-भिवानी रोड फ्लाईओवर पुल के नीचे उस युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान महम निवासी रविंद्र के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस मिला है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाना महम में उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।