Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

नारनौल से लापता नाबालिग गुजरात में मिला:पिता बोले, कोचिंग सेंटर वाले फीस के लिए बना रहे थे दबाव, अलवर जाने के लिए बैठा था

INT News14 July 2026 at 09:58 am

हरियाणा के नारनौल से लापता 17 साल का एक लड़का अहमदाबाद मिला है। लापता युवक के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। वहीं दूसरी ओर शहर के साथ लगते एक गांव का एक नाबालिग लड़का रात को लापता हो गया। जिसकी शहर थाना पुलिस तलाश कर रही है। शहर के मोहल्ला जमालपुर निवासी 17 वर्षीय मोहल्ला जमालपुर का तरुण नामक लड़का सोमवार को सुबह लापता हो गया था। वह सुबह कोचिंग के लिए जाता था, मगर वहां पर नहीं पहुंचा। दापेहर बाद जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। कोचिंग सेंटर वाले बना रहे दबाव छात्र के परिजनों ने बताया कि कोचिंग सेंटर वाले फीस के लिए बच्चे पर दबाव बना रहे थे। इस बारे में उसने परिजनों को कहा तो परिजनों ने एक दो दिन में फीस जमा कराने के लिए कहा, मगर कोचिंग सेंटर के बार-बार दबाव के कारण छात्र परेशान हो गया। अलवर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ा उन्होंने बताया कि इससे परेशान होकर उसने अलवर किसी रिश्तेदार के यहां जाने की सोची। इसके लिए वह कोचिंग जाने की बजाए रेवाड़ी की बस में बैठ गया। रेवाड़ी से वह अलवर जाना चाह रहा था। जिसके कारण वह अलवर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया, मगर उसकी आंख लग गई। जिसके कारण वह गुजरात पहुंच गया। गलती से पहुंच गया गुजरात जब उसको गुजरात में होने का पता चला तो उसने वापस नारनौल आने की सोची, मगर वह गलत ट्रेन में बैठकर अहमदाबाद पहुंच गया। जहां पर उसने रेलवे पुलिस की मदद मांगी। रेलवे पुलिस ने उसके परिजनों को फोन कर इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजन अहमदाबाद के लिए निकले। कोजिंदा से भी लापता वहीं दूसरी ओर शहर के साथ लगते गांव कोजिंदा से भी एक युवक करीब 15 साल का नाबालिग लड़का रात को घर से गायब हो गया। गायब लड़के की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।