Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कम होगा 'जेठालाल' का रोल? मेकर्स ने बताई सच्चाई

INT News14 July 2026 at 10:43 am

T aarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार चर्चा शो की कहानी नहीं, बल्कि जेठालाल यानी दिलीप जोशी को लेकर हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स अब शो में जेठालाल के स्क्रीन टाइम को कम करने की तैयारी कर रहे हैं. अब इस पर मेकर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Jethalal Screen Time Report: जेठालाल के ट्रैक में होगी कटौती?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असित कुमार मोदी के शो में अब कहानी का फोकस धीरे-धीरे नई राजस्थानी फैमिली की तरफ शिफ्ट किया जा सकता है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसी वजह से दिलीप जोशी यानी जेठालाल के सीन पहले के मुकाबले कम किए जा सकते हैं. दिशा वकानी के शो छोड़ने के बाद से जेठालाल और गड़ा परिवार की कहानी ही शो का मुख्य हिस्सा रही है. ऐसे में अगर उनका स्क्रीन टाइम कम होता है, तो यह शो के लिए बड़ा बदलाव माना जाएगा.

View on Instagram

मेकर्स ने क्या कहा?

आजतक.इन संग बातचीत में मेकर्स ने बताया कि स्टोरी अभी भी जोठालाल पर है और प्रोमो भी आ गया है. जेठालाल का रोल खत्म नहीं होगा. मेकर्स ने कहा कि 28 जुलाई को शो 18 साल पूरे कर लेगा.

नयी फैमिली पर शिफ्ट होगी कहानी

इस साल शो में एक नई राजस्थानी फैमिली की एंट्री हुई थी. इस परिवार में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं. कुलदीप गोर, रत्ना सिंह बिंजोला निभा रहे हैं. धरती भट्ट उनकी पत्नी रूपा के रोल में नजर आ रही हैं. शो में रत्ना सिंह एक साड़ी की दुकान के मालिक हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नए परिवार की कहानी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. यही वजह बताई जा रही है कि मेकर्स अब इस ट्रैक पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं.

View on Instagram

Disha Vakani Return Update: दिशा वकानी की वापसी पर क्या बोले थे असित कुमार मोदी?

दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी साल 2018 में मैटरनिटी लीव पर गई थीं और उसके बाद से शो में वापस नहीं लौटी. न्यूज 18 शोशा के साथ बातचीत में असित कुमार मोदी ने कहा था, "शादी के बाद महिलाओं की जिंदगी काफी बदल जाती है. छोटे बच्चों की देखभाल और घर संभालने के साथ काम करना आसान नहीं होता. लेकिन मैं आज भी उम्मीद रखता हूं कि शायद कोई चमत्कार हो और दिशा वापस आ जाएं. अगर वह लौटती हैं तो यह बहुत अच्छी बात होगी. लेकिन अगर किसी वजह से ऐसा नहीं हो पाता, तो मुझे शो के लिए नई दयाबेन लानी पड़ेगी."

ये भी पढ़ें: कौन है बाघा की सेकंड गर्लफ्रेंड? असित मोदी का खुलासा, कहा- दर्शक ट्रैक को एंजॉय कर रहे होंगे