समाचार · मध्य प्रदेश
तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, 5 यात्रियों को मामूली चोटे:कोल्हुआ बारूद फैक्ट्री के पास हादसा; ओवरस्पीड बनी वजह
सिंगरौली जिले के देवसर क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुआ स्थित बारूद फैक्ट्री के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार ग्राम बरका निवासी पांच यात्री बाल-बाल बच गए। किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो तेज गति से गुजर रही थी तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। बोलेरो में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला इसी दौरान समाजसेवी सौरभ चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बोलेरो में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक इलाज उपलब्ध कराया। समाजसेवी ने बताया कि सभी यात्रियों को सौभाग्य से गंभीर चोटें नहीं आईं। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। यह घटना एक बार फिर सड़क हादसों में ओवरस्पीडिंग की भूमिका को उजागर करती है।