समाचार · हरियाणा
बहादुरगढ़ में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या:सड़क किनारे झाड़ियों में फेंका शव, UP का रहने वाला; हमलावर फरार
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को बेरी रोड किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान होने के बाद उसके बेटे की शिकायत पर थाना सेक्टर-6 पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। UP से आकर बहादुरगढ़ में करता था मजदूरी पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान करीब 45 वर्षीय सत्यपाल निवासी गांव त्रिलोकपुर, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ बहादुरगढ़ के दलबीर नगर में किराए के मकान में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। बेटे ने लगाए तीन लोगों पर हत्या के आरोप मृतक के बेटे शिवम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11-12 जुलाई की रात गांव सराय औरंगाबाद में किराए पर रहने वाले उनके ही गांव के निवासी शिवम, अमित और अर्जुन ने उसके पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोटें लगने से सत्यपाल की मौत हो गई। आरोप है कि वारदात के बाद तीनों आरोपी शव को बेरी रोड किनारे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। झाड़ियों में शव मिलने से खुला मामला मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब बेरी रोड के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-6 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच और पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई। तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज मृतक के बेटे की शिकायत पर थाना सेक्टर-6 पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। थाना प्रभारी बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी थाना सेक्टर-6 प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।